Hockey

KHELNEWZ BILASPUR DESK ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान और एमपी को हराकर किया अगले दौर में प्रवेश

नई दिल्ली में 17 से 28 फरवरी तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी पुरुष महिला प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में राजस्थान को 7 –1 से हराया.टीम ने दूसरे मैच मे मध्य प्रदेश को एक तरफा मुकाबले में 9- 0 से पराजित किया.

मैच में विशाल, सुखदेव निर्मलकर, नवनीत तिर्की, कप्तान अभय एक्का और खाेगेश्वर बाग ने गोल किये. टीम अपना अगला मुकाबला आज झारखंड से खेलेगी. मैच में विमल लकड़ा, धनीराम यादव ,प्रवीण बेक, शैलेंद्र विजय ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम के कोच कश्मीर खलखो एवं मैनेजर अनिल तिग्गा है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author