Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK अन्तर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा छत्तीसगढ़ स्कुल एवं मेज़बान हॉली क्रॉस टीम-ए

चौथे अंतर-विद्यालय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का कल सातवां दिन रहा। दिनभर में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए.पहला सेमीफाइनल छत्तीसगढ़ स्कूल और के.पी.एस. कोनी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर के.पी.एस. ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम 9 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 69 रन ही बना सकी। जवाब में छत्तीसगढ़ स्कूल की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

छत्तीसगढ़ स्कूल के अजय चंद्राकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए और 12 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हॉली क्रॉस टीम-ए और संदीपनी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। होली क्रॉस टीम-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 134 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। के. जयंत ने 63 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी संदीपनी पब्लिक स्कूल की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 66 रन ही बना सकी।

इस प्रकार हॉली क्रॉस टीम-ए ने 68 रनों से शानदार जीत दर्ज की। के. जयंत ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ 2 विकेट भी लिए और ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार, 30 मार्च को शाम 4:00 बजे खेला जाएगा। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल होंगे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह मौजूद रहेंगे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author