कोरबा में आयोजित हुए छत्तीसगढ़ स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन स्पर्धा में प्रदेश से 250 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. यह स्पर्धा 23 से 27 फरवरी तक आयोजित हुआ, जिसमे 35 से लेकर 70 वर्ष के आयु वर्ग के वेटेरन खिलाड़ियों ने सहभागिता किया. राज्य स्तरीय स्पर्धा में बिलासपुर जिले से हिस्सा लेते हुए 40 प्लस सिंगल्स में मनीष उभरानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइटल अपने नाम किया.

55 प्लस कैटेगरी के सिंगल्स में जी शिव प्रकाश विनर बने. 40 प्लस के रनर अप जिले से ही डॉ अमित कतलिया रहे. 40 प्लस के डबल्स मुकाबले में मनीष व रवि विधानी की जोड़ी उप विजेता का खिताब अपने नाम किया. सीनियर खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित किये.
Please follow and like us:


