भारतीय एथलेटिक्स महासंघ नई दिल्ली के माध्यम से भारत के 700 जिलों में प्रथम विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने पर जश्न के रूप में राष्ट्रव्यापी एक गौरवपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन कर रहा है.जिसमें 14 वर्ष से कम आयू वर्ग के बालक बालिका की 2 किलोमीटर की दौड़ 30 अगस्त 2026 को प्रत्येक जिले में आयोजित की जाएगी.
यह आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर ललित कुमार भनोट ने इस आयोजन की रूपरेखा पर मोहर लगाई है. जिससे देश में खेल का एक बेहतर वातावरण तैयार होगा अर्थात खेल में विशेष कर एथलेटिक्स में खिलाड़ियों की रुझान बढ़ेगी और भविष्य में कॉमनवेल्थ, एशियाई चैंपियनशिप, ओलंपिक व वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी बच्चे भविष्य में अपनी तैयारी में लगेंगे और बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतेंगे. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

