Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK नेशनल कराटे प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने जीते 11 पदक

नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 7,8 एवं 9 अगस्त को चिन्सुरह हुगली (पश्चिम बंगाल) में कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) के तत्वाधान में कराया गया.जिसमें देशभर के सभी राज्यों से 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया. राज्य से 52 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपना दम दिखाया। इन खिलाड़ियों के साथ बिलासपुर के तीन निर्णायक (रेफरी) अशोक वर्मा, प्रतीक सोनी एवं ठाकुर कर्ण सिंह ने स्पर्धा में ऑफिशियल की भूमिका निभाया ।

छत्तीसगढ़ के 11 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है. जिसमें एक स्वर्ण पदक तीन रजत पदक एवं सात कांस्य पदक शामिल है। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को कराते एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुशील चंद्र एवं कोषाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के महासचिव अविनाश शेट्टी ने अपनी शुभकामनाएं दिए।

बिलासपुर की इच्छा नेताम ने बालिका वर्ग 17 वर्ष आयु कैटेगरी में कांस्य पदक शहर का नाम रौशन की है । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह विजेता खिलाड़ी को बधाई दिए. इस दौरान बिलासपुर कराटे एकेडमी के अध्यक्ष ठाकुर कर्ण सिंह, सचिव शिवानी बुधौलिया, प्रशांत पांडे, संगीत मोइत्रा, बबलू केशरवानी, पूनम चंद कौशिक, सिमरन सिंह अरोरा, राज चौहान आदि उपस्थित रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author