chess

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का न्यायधानी में हुआ सफल आयोजन

जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में अंडर -19 एंव अंडर -17 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आज रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर में किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता मे कुल 5 चक्रों का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि संघ के उपाध्यक्ष गुरुदीप सिंह अजमानी, विवेक शुक्ला और बबलू शर्मा मंचासिन थे.

प्रतियोगिता मे बालक वर्ग में प्रथम स्थान अभय यादव ने द्वितीय स्थान अश्विन मौर्य ने तृतीय स्थान दिव्य कुमार साहू चतुर्थ स्थान सारांश दुबे ने प्राप्त किया. बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सानिया ध्रुवंशी, द्वितीय स्थान संबोधि सिंह, तृतीय स्थान समायरा उभरानी और चतुर्थ स्थान स्वर्णिका जंघेल ने प्राप्त किया.

अंडर-17 में बालक वर्ग में प्रथम स्थान अश्विन मौर्य ने द्वितीय स्थान दिव्य कुमार साहू ने प्राप्त किया उसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संबोधि सिंह ने द्वितीय स्थान समायरा उभरानी ने प्राप्त किया.कुल 8 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ.

अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ीयो को मेगा ट्राफी प्रदान की गई एवं सारे खिलाड़ियों को मोमेंटो प्रदान किया गया. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य निर्णायक योगेश देवांगन, सहायक निर्णायक मनोज साहू, संदीप मिश्रा और रुद्र नारायण सोनी ने सहयोग प्रदान किया. जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष मनीष उभरानी, सचिव विक्रांत कक्कड़ के द्वारा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की गई.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author