पांच दिवसीय इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ से 150 खिलाड़ी ले रहे है हिस्सा
न्यायधानी में सीनियर वर्ग के राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से क्वालीफाई मैचो से शुरू हुआ. जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरविंद गोयल एवं सचिव डॉ एम एल चंद्राकर ने बताया कि सीनियर स्टेट स्पर्धा में लगभग 150 बालक बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे है. जिसमें सिंगल, डबल्स, एवं मिक्स केटेगरी में मुकाबले खेले जायेंगे.

जिला संघ के उपाध्यक्ष मनीष उभरानी ने बताया कि 27 अगस्त से मेन ड्रा को विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि की उपस्थित में सम्पन्न होगा. टूर्नामेंट के मुख्य रेफरी प्रताप भट्टाचार्या एवं गुरदीप सिंह है. नरेश पटेल एवं दक्ष टेक्निकल टीम में शामिल हैं. आज के क्वालिफाइंग राउंड में मैच जीतने वालो में अथर्व गंभीर, अथर्व राय, जयान अली, श्रीयांश नवनीत आदि अन्य कई खिलाड़ी शामिल रहे।
Please follow and like us:


