badminton

KHELNEWZ BILASPUR DESK अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए चौकसे कॉलेज की बैडमिंटन टीम हुआ घोषित

अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता अटल बिहारी विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय के मध्य खेला जाएगा. इस हेतु चौकसे कॉलेज की बैडमिंटन टीम का गठन किया गया है. टीम के खिलाड़ी के रूप में आदर्श उपाध्याय, अनिमेष शर्मा, हर्ष, सुमित है. जबकि महिला वर्ग में रितु पटेल गर्ल्स टीम के सदस्य है.

टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए चौकसे ग्रुप आफ कॉलेजेस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर आशीष जायसवाल, ओएसडी डॉक्टर शरद कुमार कौशिक, प्राचार्य डॉ नितिन जैन, प्रिंसिपल डॉक्टर मंतोष सिंह, रजिस्ट्रार आशुतोष पांडे ने शुभकामनाएं दिए. यह प्रतियोगिता रेट डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी के सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author