आल इंडिया अंतर्विश्वविद्यालय नेटबॉल स्पर्धा 09 से 13 मार्च तक भोपाल मध्यप्रदेश में सेज यूनिवर्सिटी की मेज़बानी में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें अटल बिहारी वाजपाई विश्वविद्यालय ने भी हिस्सा लिया है.
एयू की टीम ने अपेक्स यूनिवर्सिटी इंदौर को 29-00 से, आत्मीय यूनिवर्सिटी राजकोट को 45-10 से व तीसरे मैच में संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी को 50-15 से परास्त किये है.
टीम में सौम्य संतवानी, हर्ष सिंह ठाकुर, टकेश्वर रजक, आशीष कुर्रे, सूर्यप्रकाश रजक, लोरिक यादव, हरीश राजपूत, प्रतीक नथानियल, स्वप्निल सोनी, विवेक लोधी, कुनाल वर्मा शामिल है. टीम के कोच डॉ आलोक कुमार चौरसिया, मैनेजर चोलेश्वर साहू है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव तार्निश गौतम एवं स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. प्रमोद तिवारी ने बधाई दिए है.


