25 वीं जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन दशहरा मैदान, पलारी, बलौदा बाजार मे 21 से 23 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 16 जिलों की बालक एवं बालिकाओं की टीमों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ जूनियर टीम का चयन किया जाएगा.
चयनित खिलाड़ी 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बाॅल बैडमिंटन प्रतियोगिता जो तमिलनाडु में 16 से 20 जनवरी तक आयोजित की जा रही है में सम्मलित होंगे.राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हेमंत पटेल थाना प्रभारी बलौदा बाजार एवं विशिष्ट अतिथि पीएल धुर्वे की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर इसरार अहमद खान कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ, वाय राजा राव, अंकित लूनिया, भूमेश पांडे, जवाहर कुर्रे, सूरज नायक, कमलेश्वर पटेल उपस्थित थे।


