Sport News

KHELNEWZ BHILAI DESK राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ की गर्ल्स टीम उत्तर प्रदेश रवाना

उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन फ्यूचर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, बरेली (उ.प्र.) में 30 मार्च से 03 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।

ज्ञात रहे कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर महिला हैंडबाल टीम का चयन स्पर्धा का आयोजन 08 मार्च को भिलाई में आयोजित किया गया था. जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर महिला हैंडबाल टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार कर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सी.आई.एस.एफ. हैंडबाल ग्राउण्ड, बोकारो हाॅस्टल, सेक्टर-4, भिलाई में 15 से 28 मार्च तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण शिविर के पश्चात प्रदर्शन के आधर पर छत्तीसगढ़ राज्य की 21 सदस्यीय महिला हैंडबाल टीम की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों में

1. अनिता 2. काजल 3. गौरव, 4. प्रीति 5. मीनू 6. काजल 7. सुरक्षा 8. पंकज सांगवान 9. निक्की ये सभी खिलाड़ी द.पू.म. रेल्वे बिलासपुर से है, 10. भाविका रामटेके (दुर्ग जिला), 11. सोनिका 12. अनिका दोनों सी.आई.एस.एफ. भिलाई 13. हेमपुष्पा (रायपुर जिला), 14. रेणुका यादव (दुर्ग जिला), 15. कनक जोगी (राजनांदगांव जिला), 16. कनक माली (कबीरधाम जिला), 17. दिशा बोस (दुर्ग जिला), 18. सीमा साहू (महासमुन्द जिला) टीम के प्रशिक्षक कुणाल (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), श्रीमती जूनियट विनय (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), प्रबंधक विजय बहादुर (बी.एस.पी., भिलाई) है।

छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ द्वारा खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर संघ के चेयरमैन विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा, उपाध्यक्ष इमरान अली, डी.एस. क्रिस्टोफर, आशीष यादव, बी.एस.पी. हैंडबाल क्लब के अध्यक्ष बी.डी. बाबू (महाप्रबंधक प्रभारी, प्लांट गैरेज), सचिव अब्दुल रहीम, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के फाउण्डर मेंबर बशीर अहमद खान, संघ के महासचिव समीर खान, सहसचिव जितेन्द्र तिवारी, एस. प्रभाष, कोषाध्यक्ष विजय बहादुर आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.