बेमेतरा कबड्डी प्रीमियर लीग प्रथम संस्करण सौजन्य एमपी क्लब घुरसेना में 10 से 12 मई तक आयोजित हुआ. जिसमे प्रथम स्थान घुरसेना योद्धा 25000/- एवं कप द्वितीय स्थान मां अंबे ऑडियो मोतीपुर 20000/- एवं कप तीसरा स्थान स्काइ टरसल बैहरसरी 15000/- एवं कप चौथा स्थान युवा पलटन सिलघाट 10000/- एवं श्री दयाल दास बघेल खाद्य एवं आपूर्ति नागरिक आपूर्ति मंत्री के हाथो से प्रदान किया गया.

मैन ऑफ द सीरीज घुरसेना योद्धा से गजेंद्र निषाद को रेंजर साइकिल, बेस्ट रेडर उमेंद निषाद, बेस्ट राइट कार्नर कमल सिलघट, बेस्ट लेफ्ट कॉर्नर अभय ध्रुव, बेस्ट ब्लॉकर राकेश सप्रे रहे. प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि कबड्डी प्रीमियर लीग मे जिले के सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय निर्णायकों ने साथ दिया है और पुरे मैच के ऑफिशियल हेड राष्ट्रीय निर्णायक नारायण यादव ने किया.
राज्य स्तरीय निर्णायक सोनू साहू, मुकेशवर निर्मलकर, झुलु रजक, उमेश साहू, धनेन्द्र साहू, अंकित निर्मलकर, रुपेश एवं केदार यादव ने टूर्नामेंट को सफल बनाया. आयोजन के सचिव भानु यादव, सह सचिव कमलेश यादव एवं एम पी क्लब के सभी खिलाड़ियों का सहयोग रहा.
