athletics

KHELNEWZ BASTAR DESK जगदलपुर के धरमपुरा में जनजातीय खेल प्रतिभाओं का होगा महाकुंभ

बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर में ‘प्रथम खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के तहत एथेलिक्स का आयोजन 30 मार्च से होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक खेल उत्सव के लिए देशभर के 26 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों का आगमन रायपुर में हो रहा है , जो अपनी सांस्कृतिक विविधता और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

बस्तर के धरमपूरा के क्रीड़ा परिसर में आयोजित होने वाले प्रतिस्पर्धा में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड की टीमें भी अपनी पूरी तैयारी के साथ शिरकत कर रही हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप के एथलीट भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे हैं।

30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में ट्रैक और फील्ड की विभिन्न स्पर्धाएं शामिल हैं। ट्रैक स्पर्धाओं में धावकों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। लंबी दूरी की श्रेणियों में 5000 मीटर और 10 हजार मीटर की दौड़ के साथ-साथ 10 हजार मीटर रेस वॉक (पैदल चाल) के फाइनल मुकाबले भी संपन्न होंगे। बाधा दौड़ के अंतर्गत पुरुषों के लिए 110 मीटर और महिलाओं के लिए 100 मीटर की स्पर्धाएं रखी गई हैं, जबकि दोनों वर्गों के लिए 400 मीटर बाधा दौड़ भी शामिल है।

टीम स्पर्धाओं में रोमांच बढ़ाने के लिए 4×100 मीटर और 4×400 मीटर की रिले रेस का आयोजन किया जाएगा। फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के कौशल प्रदर्शन के लिए लंबी कूद और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त प्रक्षेप स्पर्धाओं के अंतर्गत चक्का फेंक, गोला फेंक और भाला फेंक के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author