14 मई से 17 मई तक आयोजित होने वाली 20वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों एवं निर्णायकों का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 24 टीमें भाग लेंगी।
जिले के के.आर. टेक्निकल कॉलेज से संदीप सिंहा, साक्षी कुमारी, सुरभि शर्मा, श्रीजल जायसवाल एवं सरस्वती महाविद्यालय से राजपाल कुजूर, अनु जायसवाल का चयन किया गया है। सरगुजा वुडबॉल संघ से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक (रेफरी) के रूप में आकाश दुबे, रजत सिंह, अभिजीत, प्रिया जायसवाल एवं खुशबू गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने चयनित सभी खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को बधाई दिए. इस अवसर पर गौरव सिंह, सैंकी अग्रवाल, सौरभ सिंहा, आकाश गुप्ता, के.आर. टेक्निकल कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. रीनू जैन, प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं।
