Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK विद्याचरण शुक्ल स्मृति जिला अंतर संस्थान युगल लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 20 मई से राजधानी में

राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक संस्थान, प्रतिष्ठित संस्थान, निजी संस्थान के कर्मचारियों (सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल) एवं प्रोफेशनल्स (सी.ए., डाक्टर, वकील, पत्रकार, प्रशिक्षक आदि) के लिये विद्याचरण शुक्ल स्मृति प्रथम रायपुर जिला अंतर संस्थान युगल लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 मई तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में किया जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दिया कि पिछले दो वर्ष से ही कर्मचारियों एवं प्रोफेशनल्स के लिए युगल लीग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रविष्टि हेतु प्रतियोगी का कर्मचारी अथवा प्रोफेशनल होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 16.05.2026 है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6 से 7 बजे के मध्य सप्रे शाला में प्रदीप जोशी (मो. 91655-77655) एवं पी.एन. मजूमदार (मो. 94242-53700) को लिखा सकते हैं। प्रतियोगिता लीग पद्धति में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का ओपन ड्रा 19/05/2026 को सायं 07.00 बजे स्पर्धा स्थल पर निकाला जायेगा। यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author