खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजनांदगांव में खेलो इंडिया सेंटर विगत 3 वर्षों से संचालित की जा रही है। जिसमें शासन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका हॉकी खिलाड़ियों को वर्ष में दो बार प्लेयिंग किट का वितरण किया जाता है।
इसी कड़ी में आज शहर के महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य, तथा ए एक्का सहायक निदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, पार्षद सावन वर्मा, छोटेलाल रामटेके, पार्षद मनोहर यादव तथा जिला हाकी संघ सचिव शिव नारायण धकेता, नीलम जैन, भूषण साव के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इसके पूर्व प्रातः काल में बालिका वर्ग के जर्सी का अनावरण जितेंद्र मुदलियार (पूर्व अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छ.ग. शासन ) द्वारा किया गया। इस दौरान साई कोच परमजीत सिंह, समृति देवी, शकील अहमद (खेलो इंडिया हॉकी कोच), किशोर धीवर, जिम्मी साहू, दिग्विजय श्रीवास्तव, दीपक यादव, तौफ़ीक़ अहमद, प्रीतम प्रजापति, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।


