chess

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK जी एच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज स्पर्धा का जिले में हुआ भव्य समापन

भारतीय शतरंज महासंघ एवं राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में तथा जी. एच. रायसोनी समूह एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से तथा प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव वी के राठी के मार्गदर्शन में आयोजित ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का समापन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों के मध्य कुल ₹51,000 की नगद पुरस्कार राशि एवं आकर्षक ट्रॉफियां वितरित की गईं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा साहू (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर) तथा सरोज वैष्णव (सहसचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ) उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के मुख्य वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कार कश्यप विजेता बने। उन्हें ₹11,000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। अभिषेक राजवाड़े द्वितीय स्थान पर रहे और उन्हें ₹7,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹5,000 का पुरस्कार जीता। संजय भारद्वाज चौथे तथा शुभंकर बमालिया पाँचवें स्थान पर रहे। इशिका मड़के छठवें, वरुण सोनी सातवें,भुवनेश्वर सिंह आठवें, विनय लहरे नौवें तथा उत्कर्ष यादव दसवें स्थान पर रहे।

आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग के विजेता इस प्रकार रहे

अंडर-15 : हिमांनिस तिर्की

अंडर-13 : जय वर्धन भार्गव

अंडर-11 : चनवीर सिंह

अंडर-09 : अपूर्व भार्गव

अंडर-07 : प्रज्वल पांडे

बालिका वर्ग में—

अंडर-15 : फरहीन खान

अंडर-13 : निष्ठा त्रिपाठी

अंडर-11 : शताक्षी गुप्ता

अंडर-09 : अनिका गुप्ता

अंडर-07 : शिल्पी तानिष्का

समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में डिप्टी चीफ आर्बिटर इंटरनेशनल आर्बिटर शुभम बसोने तथा सीनियर नेशनल आर्बिटर प्रदीप मंडल ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त फिडे आर्बिटर अनिल शर्मा, सुरेश होता, सीनियर नेशनल आर्बिटर एस.आर. जायसवाल, श्लोक साहू, मनोज साहू , योगेंद्र गुप्ता ‌एवं अंजुम ने आर्बिटर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर एस.एस.पी. वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।आयोजन को सफल बनाने में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा, बी. मणियन, एस. एम. कुरैशी, दीपक श्रीवास्तव, सत्यजीत मिश्रा, प्रकाश पांडे, अविनाश पांडे एवं अब्दुल शमीम सहित समस्त पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *