जिले की प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी दीपशिखा एक्का ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर एनएफआर (North Frontier Railway) गुवाहाटी, असम में नौकरी प्राप्त कर जिले एवं छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि दीपशिखा सखोली दरिमा की निवासी हैं।
वर्ष 2015 में, जब वे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 7वीं की छात्रा थीं, तब सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च प्रोग्राम के तहत प्रतिभा को पहचानते हुए बास्केटबॉल खेल के लिए चयन किया, साथ ही बास्केटबॉल खेल का प्रारंभिक ट्रेनिंग करा गया। उसके पश्चात जिला बास्केटबाल संघ के द्वारा स्पेशल रुप ट्रायल कराया गया जिससे साईं अकादमी, राजनांदगांव के लिए चयन हुआ।
जंहा आवासीय रुप से रहने और पढ़ाई के साथ एडवांस बास्केटबॉल ट्रेनिंग अंतर्राष्ट्रीय कोच के राजेश्वर राव के देख रेख में साईं अकादमी राजनांदगांव में हासिल की.इस दौरान दीपशिखा ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अनेक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) गुवाहाटी, असम में नियुक्ति प्राप्त हुई।दीपशिखा की इस उपलब्धि के सफर में सरगुजा के राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह का सबसे बड़ा मार्गदर्शन व राष्ट्रीय स्तर तक मंच प्रदान कराया। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष व पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने दीपशिखा एक्का को शुभकामनाएं दिए.

