जिला एथलेटिक संघ एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के द्वारा राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 17 एवं 18 अगस्त को बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.
यह प्रतियोगिता 18 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए आयोजित है. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आज आवश्यक बैठक आयोजित की गई. जिसमें सभी सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ राय, सचिव टी.रमेश बाबू एव कोषाध्यक्ष तरुण मंडल को बनाया गया.
इस बैठक में ए. एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जसविंदर भाटिया (द्रोणाचार्य अवार्डी ) खेल विभाग, अमर नाथ सिंह महासचिव राज्य एथलेटिक्स संघ, सुशील मिश्रा उपाध्यक्ष, पी. जी. जय किशन मुख्य प्रशिक्षक, कुलदीप सिंह बरार HPM खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सुशील अमलेश क्रीड़ा अधिकारी, स्नेहिल यादव सहायक प्रशिक्षक, तरुण मंडल आदि उपस्थित थे.
आयोजन समिति के तकनीकी अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा एवं पी. जी. जय कृष्णनन होंगे. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.


