जिला तैराकी संघ द्वारा16वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता जो कि 23 एवं 24 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है, के लिए सब जूनियर एवं जूनियर (बालक/बालिका) तैराकी टीम की घोषणा कर दी गई है।
चयनित खिलाड़ियों में अक्षत साव, आराध्या साव, कर्नम प्रत्यूष नायडू, प्रयाण तिवारी, सायकत हल्दार, अन्वीत बागची, हर्षवर्धन सिंह ठाकुर, सिद्धार्थ मिश्रा, आयुष्मान वर्मा, मोहम्मद नोमान, मेधाविनी गुप्ता, रिद्धी रमन झा, पूर्वी सोनी, प्रत्यूष सोनी, प्रियांश सिरिया, आदित्य सिरिया, निखिल पोर्टे, अगस्त्य सिंह, काश्वी अग्रवाल, श्रीजीत नियोगी, युगांक पांडे, हरिका गोस्वामी, मानसी खैरवाल, स्वेक्षा शर्मा, आविसांस वैद्य, अक्षांश साहू, दिव्यांशी धारा, आरोही सिंह ठाकुर, दिव्या पहाड़ी, सिद्धार्थ मिश्रा, अवनीश यादव, अदिति मुखर्जी, शिवांश शिवाय, श्रेयांश केशरवानी, सक्षम जायसवाल, नायरा जायसवाल, आरव फड़नवीस, श्रेयांश निमानी एवं आनन्या निमानी शामिल हैं।
टीम के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी देवेंद्र सिंह, रुद्राक्ष साहू एवं यश तिवारी को सौंपी गई है। तीनों प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। जिला तैराकी संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित करेंगे।
