राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में 17 से 19 जुलाई तक आयोजित स्व. श्रीमती रमाबाई काले एवं स्व. श्री रामराव काले स्मृति जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल संपन्न हुआ।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दिया कि प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की सह सचिव श्रीमती वृंदा तांबे थी। मंच पर आयोजन सचिव प्रवीण निरापुरे, मुख्य निर्णायक विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के सभी वर्गों के सुपर लीग के अंतिम परिणाम में
सीनियर (पुरुष) वर्ग विजेता अरिंदम देबनाथ, उपविजेता – विशाल डेकाटे 3-0, तृतीय सागर घाटगे
सीनियर (महिला) वर्ग विजेता समाया पांडे, उपविजेता प्रज्ञा पाठक 3-1, तृतीय आरना खोटेले,

यूथ U-17 (जुनियर) बालक वर्ग विजेता आर्यन सिंह, उपविजेता श्रेष्ठ मिश्रा 3-0 तृतीय – कवीश काला
यूथ U-17 (जुनियर) बालिका वर्ग विजेता समाया पांडे, उपविजेता वेदी कछवाहा 3-1 तृतीय महवीन अंसारी
यूथ U-13 (कैडेट) बालक वर्ग विजेता नीरव तिवारी, उपविजेता अद्विक सिंह 3-2 तृतीय अबीर अग्रवाल
यूथ U-13 (कैडेट) बालिका वर्ग विजेता महवीन अंसारी, उपविजेता आरना ठाकुर 3-2 तृतीय प्रिशा पाटिल
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी थे। इस अवसर पर प्रियंक पांडे, रसीद अंसारी, सुश्री सोनाली पाटिल, एनआईएस कोच युवराज सिंह, राष्ट्रीय अंपायर प्रिया चावड़ा, यशस्वी धनकर, धवल वर्मा आदि उपस्थित थे.
