संस्कारधानी में आज छत्तीसगढ हाॅकी की विशेष आमसभा संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के स्वागत भाषण के साथ महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी के विशेष आमसभा की कार्यवाही को प्रारम्भ करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
निजी होटल में आयोजित कि गई इस विशेष आमसभा में हाॅकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष अंसारी ने बताया कि भारत सरकार के राजपत्र के राष्ट्रीय खेल सरकारी अधिनियम 2025, राष्ट्रीय खेल निकाय नियम 2025, दिनांक 31.12.2025 की अधिसूचना, जिसमें राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों को अधिसूचित कर निर्देशों का पालन करने प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से किया गया है।
फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि विगत वर्ष छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन व खेल विभाग खिलाड़ियों की सुविधाओं के विस्तार हेतु काफ़ी महत्व दें रहे है और हम सबका यही प्रयास रहेगा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को हमेशा सम्मान मिले।
श्री अंसारी ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि हॉकी को बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजूट होकर कार्य करना होगा. इस हेतु सभी जिला हॉकी संघ ग्रासरूट लेवल पर कार्य करे। उन्होंने बताया कि अगर सभी जिला अपने दस्तावेज सही तरीके से तैयार करती है, जिसमें फर्म सोसायटी से रजिस्ट्रेशन, पेन कार्ड और जिला हॉकी संघ का बैंक खाता पूर्ण होना शामिल है। रजिस्ट्रेशन के नियम का पालन करने पर हॉकी इंडिया द्वारा सभी जिला इकाइयों को अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी।
इसी के साथ जिले के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा प्रदान किया जाएगा।महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने वर्ष 2025-26 के बजट के अनुपादन के साथ ही इस कार्यकाल में हाॅकी छत्तीसगढ के द्वारा इसके विकास के लिए किए गये कार्यो का विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सबजूनियर, जूनियर व सिनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई. इसके पश्चात् अगामी कार्यकाल के लिए सभी हाॅकी जिला ईकाईयों के साथ ही हाॅकी से जुड़े लोगो व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हुए हाॅकी के विकास की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियां की जानकारी दी गई।
हॉकी को बढ़ाने के लिए पदाधिकारियो ने दिए सुझाव
बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ हॉकी के पदाधिकारी ने हॉकी के विकास हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला हॉकी जांजगीर चांपा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने कहा कि इस बैठक में जो निर्णय लिया जा रहा है उनको सभी जिला संघ के पदाधिकारियों द्वारा पालन करना चाहिए। सभी एकजुट होकर ग्रासरूट हॉकी को बढ़ाने के लिए कार्य करे तथा स्पोर्ट्स कोड के नियम व निर्देश का पालन करे.
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे तथा इरफान अय्यूब (दुर्ग) ने कहा कि हॉकी को ग्रासरूट लेवल पर बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी सराहनीय कार्य कर रही है सभी जिला हॉकी संघ को इसका अनुसरण करना चाहिए. संघ के द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों का ही यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ हॉकी के विभिन्न आयु वर्गों की टीम देश के टॉप 8 टीमों मे अपनी जगह बनाई हुई है और छत्तीसगढ़ की जूनियर महिला टीम देश के शिर्ष 4 टीमों में शामिल है।
छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है ।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक अनुराज श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर मैं उत्कृष्ट एवं क्वालिफाइड कोच द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही। इसी के साथ इन्होने कहा की प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कोच के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य से ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रदेश के टीम की उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। अंत में विशेष आमसभा का आभार प्रदर्शन संयुक्त सचिव गोपेश्वर कहरा ने संचालन महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने किया।
उक्त विशेष आमसभा में कोषाध्यक्ष आशा थॉमस, उपाध्यक्ष एम. वाय.कुरैशी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलमचंद जैन, जिला हॉकी संघ बिलासपुर के सचिव रवि पारिख, गोपेश्वर कहरा, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, अमिताभ मानिकपुरी, दुर्ग हाकी के अध्यक्ष अयूब इरफान, निय्याजुद्दीन शेख, मोहम्मद तारिक कुरैशी, शकील अहमद, बबीता लिल्हारे, अजीत गौतम, धनीराम यादव, सोमनाथ, सचिन कुमार, अभिनव मिश्रा, किशोर धीवर, कृष्णा यादव, आदि प्रमुख रूप से उपास्थित थे.


