netball

KHELNEWZ RAIPUR DESK सीनियर स्टेट मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता में कल राजधानी में जुटेंगे 16 जिलों के 250 खिलाड़ी

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं जिला संघ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई से सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय प्रथम छत्तीसगढ़ सीनियर स्टेट मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 जिलों के 250 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद, सक्ती, कांकेर, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, मेजबान रायपुर, जांजगीर-चाम्पा, जशपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, कोरबा, बेमेतरा, और धमतरी की टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों के साथ ही लगभग 50 कोच, मैनेजर और तकनीकी अधिकारी इस आयोजन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 18 जुलाई को शाम 4:00 बजे होगा. आयोजकों ने खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और आवागमन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

इस आयोजन के प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की संभावित टीम का चयन किया जाएगा। तत्पश्चात प्रशिक्षण शिविर में अंतिम 12 मिक्स ( 6 पुरुष – 6 महिला ) खिलाड़ियों का चयन होगा, जो राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *