Sport News

KHELNEWZ MUNGELI DESK राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 जुलाई तक राजधानी के बॉक्सिंग रिंग प्रगति मैदान, पंडरी में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 5 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते.

14 वर्ष बालक वर्ग में न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल, लोरमी के आशीष सिंह ने 28–30 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

17 वर्ष बालिका वर्ग में महाराणा प्रताप उ.मा. विद्यालय, झाफल की दीप्ति राजपूत ने 66 से 70 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, शासकीय उ.मा. विद्यालय, गोड़खाम्ही की सोनल टंडन ने 42 से 44 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल, लोरमी की रितिका सोनी ने 50 से 52 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता ।

17 वर्ष बालक वर्ग में महाराणा प्रताप उ.मा. विद्यालय, झाफल के निखिल राजपूत ने 66 से 70 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता , स्वामी आत्मानंद स्कूल, लोरमी के दुष्यंत साहू ने 75 से 80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, अखिल सिंह ने 57 से 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।

19 वर्ष बालिका वर्ग में शासकीय उ.मा. विद्यालय, गोड़खाम्ही की साक्षी जोशी ने 54 से 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक एवं खुश्बू खाण्डे ने 57 से 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, अमीषा ध्रुवे ने 45 से 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक तथा ईशा अनन्त ने 51 से 54 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

17 वर्ष बालिका वर्ग में माही आहिरे ने चतुर्थ स्थान , प्रतिष्ठा सिंह राजपूत ने पंचम स्थान , ख्याति बघेल ने पंचम स्थान प्राप्त किया.

17 वर्ष बालक वर्ग में रूपेश चेलकर ने पंचम स्थान , गजेन्द्र कुमार साहू ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

19 वर्ष बालिका वर्ग में मालती किस्पोट्टा ने चतुर्थ स्थान, सजीना कुजूर ने चतुर्थ स्थान, अमिता राजपूत ने पंचम स्थान प्राप्त किया ।

19 वर्ष बालक वर्ग में प्रियांशु चेलकर ने पंचम स्थान , मानस राजपूत ने पंचम स्थान प्राप्त किया. बिलासपुर संभाग के बालक बालिका

19 वर्ष दल के प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह , 14 , 17 वर्ष बालक बालिका दल के प्रशिक्षक मुकेश सिंह राठौर थे। सभी खिलाड़ी विकासखंड खेल केंद्र लोरमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले दीप्ति राजपूत, निखिल राजपूत, दुष्यंत साहू, साक्षी जोशी एवं खुश्बू खण्डे आगामी माह मणिपुर एवं हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस उपलब्धि पर मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी एल . पी. डाहिरे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल, जनपद अध्यक्ष वर्षा ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले, सहायक विकसखंड शिक्षा अधिकारी सुनील शर्मा, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष रवि शर्मा , सूर्यकांत शर्मा , युगल राजपूत , ओमप्रकाश वंदे ने खिलाड़ियों को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *