छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य अंडर 13 फिडे रेटेड शतरंज चौंपियनशिप का कल सफलतापूर्वक समापन हुआ । शीर्ष बोर्ड पर प्रांजल सिंह और ईशिका मडके ने अपने फाइनल मुकाबले ड्रॉ खेलकर सुरक्षित रणनीति अपनाई और अपना स्थान सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने वर्ग में राज्य चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया ।
तीसरे बोर्ड पर अद्वित पांडे और सिद्धार्थ मिश्रा के बीच बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया। कठिन स्थिति में फंसे अद्वित ने काले मोहरों के साथ शानदार रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन करतेहुए मुकाबला ड्रॉ कराया और महत्वपूर्ण आधा अंक अर्जित कर उपविजेता का स्थान सुनिश्चित किया।

बालिका वर्ग में निष्ठा त्रिपाठी ने अंतिम राउंड में अद्विका पांडे को पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की और उपविजेता बनने में सफलता प्राप्त की। यह मुकाबला पूरे अंतिम राउंड के सबसे आकर्षक मुकाबलों में से एक रहा.
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे

प्रथम तीन स्थानों पर आये खिलाड़ियों को क्रमश: 5000, 3000 एवं 2000 रू. का नकद पुरस्कार एवं ट्राफी दिया गया एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आये खिलाड़ी राष्ट्रीय अंडर-13 शतरंज चैंपियनशिप हेतु छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगें एवं तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर आये खिलाड़ी रिजर्व में होंगे।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं बिलासपुर जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी मनीष उभरानी एवं छत्तीसगढ़ के अंतराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश डाकलिया मंचासीन रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया ।
प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन एवं पर्यवेक्षण अंतरराष्ट्रीय निर्णायक शुभम बसोने एवं बस्तर के फीडे आर्बिटर तरूण सारथी तथा दुर्ग के फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, वरिष्ठ राष्ट्रीय निर्णायक हर्ष मालेकर, सुरेश होता, मनोज कुमार एवं सुश्री तृषा शर्मा के पर्यवेक्षण में किया गया।
