Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा खिलाड़ीयों हेतु आयोजित हुआ एंटी डॉपिंग सेमीनार

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आज 14 जुलाई को विभिन्न वर्गों एवं श्रेणियों के पुरुष तथा महिला खिलाड़ीयों एवं सपोर्ट स्टॉफ हेतु एंटी डोपिंग संबंधी नियमों की जानकारी हेतु निजी होटल में सेमीनार आयोजित किया गया।

सेमीनार मे नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की ओर से डॉ. नेहा सिंह उपस्थित रहीं जिन्होनें सभी खिलाडीयों को नाडा के एंटी करप्शन नियमों की व्यापक जानकारी प्रदान की। डॉ. नेहा द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं संबंधित सर्पोट स्टॉफ को डोपिंग से बचने हेतु आवश्यक उपाय एवं सावधानियों से अवगत कराया.

साथ ही ऐसे माध्यम उपलब्ध कराये जहां से खिलाड़ी प्रतिबंधित दवाईयों तथा खाद्य पदार्थों की पुरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। सेमीनार में पुरुष तथा महिला वर्ग के विभिन्न श्रेणीयों के खिलाड़ियों तथा सर्पोट स्टॉफ सहित लगभग 200 प्रतिभागी सम्मिलित हुये ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *