Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा राजधानी में हुआ सम्पन्न

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा 05 जुलाई को राजधानी के निजी होटल में संपन्न हुयी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने किया।

इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण से पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, संघ के पूर्व मुख्य सलाहकार डॉ. मानिक चटर्जी, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी, उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर, प्रदीप जोशी, गिरिराज बागड़ी, सचिव सार्थक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक प्रतियोगिता के आयोजन एवं राज्य में टेबल टेनिस के प्रचार एवं विकास पर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक में वार्षिक प्रतियोगिता का कैलेण्डर निर्धारित किया गया. पिछले वर्ष कोंडागांव में पहली बार आयोजित राज्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन करने पर जिला संघ को स्मृति चिन्ह दिया गया।

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी को मोमेंटो भेंट किया गया। मंच संचालन महानगर टेबल टेनिस संघ सचिव शकील साजिद ने किया। उपरोक्त जानकारी संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *