14वी पेंचक सिलाट सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 से 28 जून तक नासिक महराष्ट्र में आयोजित हुआ. प्रतियोगिता में भारत वर्ष के 32 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 1400 बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया.
जिसमे छत्तीसगढ़ से 74 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी करते हुए 15 स्वर्ण, 21 रजत एवं 19 कांस्य सहित कुल 55 पदक हासिल किये. जिले के 7 खिलाड़ियों का भी चयन स्पर्धा में हुआ था. जिसमे 6 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किये. अल्फिशा शेख स्वर्ण पदक, लावन्या बांगरे, शेख अब्दुल कबीर रजत पदक, ललिता अहिरवार, कंचन यादव, रूमाना खान कांस्य पदक प्राप्त किये है.
राज्य के टीम में कोच के रूप में मनीष निषाद, सूर्यकांत वर्मा, शेख अरबाज अली, आनंदिता सिंह शामिल थे एवं निर्णायक के रूप में अभिषेक देवांगन, इरफान अहमद, नीलिमा साहू ने योगदान दिया.
Please follow and like us:
