Rugby

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशीप में जिले की बालक एवं बालिका टीम बनीं उपविजेता

छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन तथा जिला संघ कोरबा द्वारा 9वीं राज्य स्तरीय (बालक एवं बालिका) रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 जून को प्रियदर्शनी स्टेडियम टी पी नगर कोरबा में किया गया।

जिले से अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग में अजय प्रकाश साहू, समीर यादव, विनय कुमार यादव, असवन मीरी, भावेश तारक, प्रणव शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, सतीश कुमार, उमेश केवर्त, कुणाल जांगड़े टीम के कोच डॉ. सुनील कुमार भोई एवं टीम मैनेजर सुभांश शर्मा शामिल हुए।

अंडर 18 वर्ष बालिका वर्ग में शिवानी, जिया, मेघा, सुहाना, गीतांजली, कंचन, लिशा, जानवी, नंदनी, राधिका, निवेदिता तथा कोच ममता धीवर एवं मैनेजर गीतांजली साहू शामिल हुए। 18 वर्ष बालक टीम का फाइनल मैच रायगढ़ के साथ हुआ जिसमें रायगढ़ ने बढ़त बनाकर विजेता बनीं एवं महासमुंद उपविजेता टीम बनीं। बालक टीम में अजय साहू, समीर यादव, विनय यादव ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम को फ़ाइनल में पहुंचाया.

18 वर्ष बालिका टीम फ़ाइनल मैच में बेमेतरा से महासमुंद को हार का सामना करना पड़ा, फ़ाइनल मैच में बेमेतरा विजेता बनीं एवं महासमुंद उपविजेता टीम बनीं। पूरे मैच में जिया खान, शिवानी, नंदनी, गीतांजली ने बेहतर प्रदर्शन किया। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सभी विजेता टीम को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author