Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता को राइडर्स ने अपने नाम किया

टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित इंटर हाउस अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में एकेडमी के 17 आयु वर्ग के 114 खिलाड़ियों की कुल 8 टीमें बनाई गई थीं। यह प्रतियोगिता 17 से 25 जून तक चली.इनमें टर्मिनेटर कुम्हारी कैपिटल्स, रुंगटा टाइटन्स, रॉयल्स, महासमुंद इंडियंस, किंग्स, राइडर्स, चैलेंजर्स एवं टर्मिनेटर किंग्स शामिल रहीं।

फाइनल मुकाबले में किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और राइडर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइडर्स ने 25 ओवर के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 256 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन दुबे ने 68 रन और गणेश नागवानी ने 62 रन और कप्तान काव्य साहू ने 54 रन की शानदार पारियां खेलीं।

वहीं टर्मिनेटर किंग्स की ओर से लावण्य ठाकुर ने 4 विकेट हासिल किए।257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स की टीम ने अच्छा संघर्ष किया। टीम की ओर से मनोज पटेल ने शानदार 91 रन बनाए, जबकि लावण्य ठाकुर ने 31 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद भी टर्मिनेटर किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में 219 रन ही बना सकी।

राइडर्स की ओर से गेंदबाजी में युवराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि शिवम ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए युवराज केवट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तृतीय स्थान का मुकाबला टर्मिनेटर रूंगटा टाइटंस ने जीता. प्रतियोगिता का मैन ऑफ़ द मैच सीरीज का ख़िताब मनोज पटेल को मिला. बेस्ट बैटर का पुरुष्कार मनोज पटेल को मिला. श्रेष्ठ गेंदबाज शिवांश दीवान को मिला.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author