राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा 26 से 28 जून तक सप्रे शाला में आयोजित “स्व. श्रीमती रमाबाई काले एवं स्व. श्री रामराव काले स्मृति” जिला मानसून लीग प्रतियोगिता में यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल, बालिका एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एकल, बालिका एकल एवं यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एकल तथा बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 06 वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचो के परिणाम में
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग (ग्रुप A) अर्जुन मल्होत्रा, तेजस जादवानी, कवीश काला, प्रयक्ष चंद्राकर ने अपने मैच जीतकर सुपर लीग में प्रवेश किया.
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग (ग्रुप B) यशवंत डेकाटे, श्रेष्ठ मिश्रा, वरुण दत्त अग्रवाल, अद्विक सेंगर ने अपने मैच जीतकर सुपर लीग में प्रवेश किया।
उपरोक्त प्रथम चरण के दोनों ग्रुप में प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने दूसरे चरण के सुपर लीग दौर में प्रवेश किया ।
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग (ग्रुप A) कवीश काला एवं अभिनव पीटर अपने मैच जीतकर सुपर लीग में प्रवेश किया.
यूथ UNDER- 15 (सब जुनियर) बालक वर्ग (ग्रुप B ) -नीरव तिवारी एवं अद्विक सेंगर अपने मैच जीतकर सुपर लीग में प्रवेश किया.
यूथ UNDER- 15 (सब जुनियर) बालक वर्ग (ग्रुप C ) -आरुष नत्थानी एवं रोहित सचदेव अपने मैच जीतकर सुपर लीग में प्रवेश किया.
यूथ UNDER- 15 (सब जुनियर) बालक वर्ग (ग्रुप D) -विवान बैसवाड़े एवं जतिन धनकर अपने मैच जीतकर सुपर लीग में प्रवेश किया.
उपरोक्त प्रथम चरण के चारों ग्रुप में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने दूसरे चरण के सुपर लीग दौर में प्रवेश किया ।
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग सुपर लीग में समाया पांडे, वेदी कछवाहा, आरना खोटेले, माहविन अंसारी अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं.
यूथ UNDER-19 (यूथ), यूथ UNDER- 15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका वर्ग के सुपर लीग के मैच खेले जा रहे हैं.
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्री अजीत बेनर्जी एवं सहायक निर्णायक सुश्री गीता पंडित, श्री पी.एन. मजूमदार हैं। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।
