मिनीगोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी में 25 से 30 जून तक आयोजित 11वीं मिनीगोल्फ नेशनल्स चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार उपस्थित रहे.
विशिष्ट अतिथि के रूप में मिनीगोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधाकर कोहले उपस्थित रहे. साथ ही प्रवीण मानवटकर, सूरज योतिकर, राजेश सेन्डेकर, सुरेंद्र चौहान, श्रीराम धर्माधिकारी मौजूद रहे.
आयोजन महासचिव सीमा यादव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी व आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत खुटे ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, पांडिचेरी, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान तथा मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 14 राज्यों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी मेघालय में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के पात्र होंगे। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा, सिंगल, डबल तथा मिक्स डबल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजन अध्यक्ष एस. के. साहू, आयोजन महासचिव सीमा यादव, सचिव भूपेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष जयेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत खुटे, कोषाध्यक्ष वंदना मिंज आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार आयोजन समिति के अध्यक्ष एस के साहू ने व्यक्त किया।
