Sport News

KHELNEWZ DANTEWADA DESK जिले के खिलाड़ियो को मिलने जा रहा है सुनहरा अवसर, खेल परिसर जावंगा हेतु चयन ट्रायल आगामी 22 जून से

जिला प्रशासन दन्तेवाड़ा द्वारा श्री अटल बिहारी बाजपेई एजुकेशन सिटी गीदम में विगत 8 वर्षों से एकलव्य खेल परिसर का संचालन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव (IAS) के निर्देशन में एवं श्री जयंत नाहटा (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियो के प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन एकलव्य खेल परिसर जावंगा, विकास खण्ड गीदम में दिनांक 22.06.2026 से 23.06.2026 तक समय प्रातः 10:00 बजे से साय 05:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा.

इस परिसर में जिले के खिलाडियों को 1. व्हालीबॉल 2. एथलेटिक्स 3. तीरंदाजी 4. कबड्डी 5. बेसबॉल 6. फुटबाल 7. क्रिकेट 8. कुश्ती 9. थाई बॉक्सिग 10. कराते के खेल मे ं एन.आई.एस. प्रशिक्षक द्वारा बेहतर प्रशिक्षण एवं तकनीकी रूप से मजबूत करेगा। चयनित खिलाड़ियो को जिला प्रशासन द्वारा आवास, भोजन, अध्ययापन गणवेश, खेल सामग्री, खेल प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण सामग्री आदि प्रदाय किया जायेगा.

खिलाड़ियों का अध्ययन उनके रूचि अनुसार एजुकेशन सिटी जावंगा गीदम मे संचालित किसी भी स्कूल एवं संस्थाओ में कराया जायेगा.यह प्रशिक्षण संस्थान दोनो वर्गो बालक बालिकाओं हेतु संचालित होगा एवं जिलें के 200 खिलाड़ियो को एक शिक्षा सत्र में प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण संस्थान मे चयन हेतु खिलाड़ियो की आयु सीमा 14 से 16 वर्ष अधिक नही होगी। एकलव्य खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राज्य राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा ।

जिले के सभी पालको अभिभावको, जिला खेल संघो एवं खेल प्रेमियो से अनुरोध किया गया है कि इस चयन ट्रायल में अपने बच्चो को सम्मिलित कराकर खेल के क्षेत्र में अपना एवं जिले का नाम रोशन करने मे महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्यालय खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दन्तेवाड़ा मे उपस्थित हो कर या सहा. खेल अधिकारी के दूरभाष नम्बर 9424279086 एवं संबंधित प्रशिक्षकों के दूरभाष नम्बर-7999208788, 7000858493, 7001667644, 08340182332, 9171706791, 07646874883, 6264941210, 8959169968 तथा अधीक्षक के नम्बर 9424277206 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *