netball

KHELNEWZ JAANJGIR DESK राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में दुर्ग का स्वर्णिम प्रदर्शन, पुरुष व महिला दोनों वर्गों में बना चैंपियन

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं जिला संघ जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का जांजगीर में समापन हुआ। इस रोमांचक राज्य स्तरीय स्पर्धा के फाइनल में दुर्ग जिले ने पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में जीत हासिल कर खिताबी वर्चस्व स्थापित किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में दुर्ग की टीम ने दबदबा बनाए रखा। पुरुष वर्ग में दुर्ग ने मेजबान जांजगीर-चांपा टीम को 23-14 से पराजित किया, वहीं महिला वर्ग के कड़े संघर्ष में दुर्ग ने कोरबा को 24-19 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस स्पर्धा में कुल 30 टीमों (16 पुरुष और 14 महिला) ने भाग लिया, जिनके बीच कुल 56 मैच खेले गए।

समापन एव पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा मैदान में हम टीम और खेल भावना सीखते हैं जो पूरे जीवन काम आता है । जीत या हार अपनी जगह है लेकिन इनसे ऊपर है टीम भावना एवं आत्मविश्वास । विशिष्ट अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी (स्कूल शिक्षा विभाग) सी.एस. महतो, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के एस.एस. बघेल, जिला नेटबॉल संघ जांजगीर-चांपा के उपाध्यक्ष राजेश पांडे, कोषाध्यक्ष संस्कार द्विवेदी, जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, जिला कराटे संघ के वरुण पांडे और एनएफआई ऑब्जर्वर मंचासीन रहे।

सभी की उपस्थिति में विजेता उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कृत किया गया. ज्ञात हो कि प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रथम दिवस जांजगीर-नैला नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, नपा उपाध्यक्ष मोहन यादव और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रदेश सचिव मनोज पांडे के आतिथ्य में हुआ। दोनों सत्रों का मंच संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव ने किया।

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा ने विजेताओं को बधाई दी। एसोसिएशन के महासचिव राजेश राठौर ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर 15 पुरुष और 15 महिला खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जाएगा। इसके उपरांत अंतिम ट्रायल के माध्यम से 12-12 खिलाड़ियों की फाइनल टीम चुनी जाएगी, जो आगामी अगस्त माह में होने वाली 44वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।

एस जी एम में शामिल हुए प्रतिनिधि

इस अवसर पर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम ) भी आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया।राजेश प्रताप सिंह(उपाध्यक्ष, सरगुजा), योगेश साहू (कोषाध्यक्ष, बिलासपुर), सोनम शर्मा (जॉइंट सेक्रेटरी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, दुर्ग) शामिल रहे।विभिन्न जिलों के सचिव एवं अध्यक्ष एस. मोहनराव (दुर्ग), अनूप यादव (रायपुर), गोपाल साहू (धमतरी), रजत सिंह (सरगुजा), राहुल सिंह (सूरजपुर), खुशबू गुप्ता (जशपुर), खुशबू राठौर (कोरबा जिला अध्यक्ष), उत्तम साहू (बिलासपुर), अमित तिवारी (बलौदा बाजार-भाटापारा), जानकी शरन सिंह (राजनांदगांव), अनिल (गरियाबंद), चंद्र प्रकाश तिवारी (सक्ती), अभिषेक गुप्ता (रायगढ़), सुनील सिंह (कांकेर), और स्वप्निल चुनेकर (मुंगेली) की विशेष उपस्थिति रही। एनएफआई एग्जीक्यूटिव मेंबर प्रशांत जेकब और सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी इमरान खान ने भी अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author