Tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK एआईटीए सीएस-3 टेनिस प्रतियोगिता का राजधानी में हुआ सफल समापन

तीन दिवसीय एआईटीए सीएस-3 टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 जून तक राजधानी में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए. जिनमें लगभग 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागी छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों जिसमें भिलाई, रायपुर, जगदलपुर, बिलासपुर के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र से भी शामिल हुए।

बालक एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में भिलाई के रेयांश निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मालव ताम्रकार को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका एकल वर्ग के फाइनल में भिलाई की वान्या पुंदीर ने आराध्या बंछोर को 6-4, 6-4 से पराजित कर एकल वर्ग की विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ के सहयोग से आयोजित की गई। प्रतियोगिता के टूर्नामेंट रेफरी निखिल मराठे रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author