सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय अंडर-14 बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के प्रशिक्षित खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में विभाजित कर लीग पद्धति के आधार पर मैच आयोजित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले अंतरराष्ट्रीय नियमों एवं मानकों के अनुरूप संचालित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय स्पर्धा का अनुभव प्राप्त हो सके तथा खेल के तकनीकी नियमों की बेहतर समझ विकसित हो।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, संजय अग्रवाल, एमआईसी मेंबर प्रियंका गुप्ता, पार्षद शैलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सुनैना जायसवाल, रजत सिंह, आकाश गुप्ता, अनूप तिर्की, बबीता प्रिया जायसवाल, रिंकी सिंह, खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा सहित जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्य अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

