Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK साहिल सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट पर टर्मिनेटर ने किया कब्ज़ा

साहिल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित साहिल सुपर लीग 19 वर्ग में टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मैच में मेज़बान साहिल क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 8 रनो से हराकर फाइनल जित प्रतियोगिता की चैंपियन बनी.

साहिल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 118 रन बनाए. जिसमे अजान आलम ने टीम को मुश्किल स्थिति से निकालते हुए 226 के स्ट्राइक रेट से 2 चौके और और 7 छक्के लगाकर 68 रन की नाबाद मैच विजेता पारी खेली.

इसके अलावा हर्षित यादव ने 21 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.साहिल एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में आरोन बारीक़ ने 2 विकेट और तेजस्वी ने 2 विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करते हुए साहिल क्रिकेट एकेडमी ने अच्छा संघर्ष किया. एकेडमी की ओर से सिद्धांत अजय गोयल ने 41 रन और तेजस्वी ने 17 रन और आर्यन अग्रवाल ने 15 रन बनाए.

इनकी पारियो ने भी टीम को जित तक नहीं पंहुचा सके और पूरी टीम 19.5 ओवर में 111 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई. इस तरह टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 7 रन से जीतकर प्रतियोगिता को अपने नाम किया.

टर्मिनेटर के तरफ से गेंदबाजी में हर्षित यादव ने 3 और गणेश नागवानी ने महत्वपूर्ण 2 विकेट हासिल किये. मैन ऑफ द मैच टर्मिनेटर के बल्लेबाज अजान आलम रहे.

प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण में भी टर्मिनेटर के खिलाडी छाए रहे.

मैन ऑफ़ द सीरीज:- आदित्य ब्याडवाल(टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी)

बैस्ट बॉलर:- (टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी)

बैस्ट बैटर:- तेजस्वी(साहिल क्रिकेट एकेडमी)

बैस्ट फील्डर:- विवेक कुमार एलिट क्रिकेट एकेडमी बैस्ट कीपर:- हेमाश चंदानी(एलाइट क्रिकेट एकेडमी

Please follow and like us:

khelnewz

About Author