Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में शहर के 7 तैराक लेंगे हिस्सा

बिलासपुर कॉरपोरेशन तैराकी संघ के सचिव हेमंत सिंह परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ तैराकी दल में शहर के 7 तैराक शामिल होंगे. राज्य स्तरीय चयन ट्रायल बीते 7 जून को रायपुर इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में आयोजित की गई थी.

जिसमें बिलासपुर कॉरपोरेशन के 7 तैराकों ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जगह बनाई. चयनित खिलाड़ियों में आरव शर्मा, अमर साहू, अभय साहू, अनुष्का भगत, अजिंक्य सिंह, गीतिका घोष और शिवांगनी पाण्डेय शामिल हैं.

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता जो कि 16 से 21 जून तक अहमदाबाद में आयोजित होगा. खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बद्री प्रसाद गुर्जर, सतीश सिंह ठाकुर, हेमंत सिंह परिहार, शंकर पांडे, मनोज कश्यप, बीएस यादव, सागर सिंह परिहार, दिनेश सिंह, विनय सिंह आदि ने शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author