दिल्ली पब्लिक स्कूल की अंजनी बोरान को चैन्नई में 10 से 12 जून तक आयोजित जुनियर भारतीय बास्केटबॉल टीम के कैम्प के लिए आमंत्रित किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर के पश्चात चयनीत भारतीय जुनियर बालिका बास्केटबाॅल टीम (U18) थाईलैंड में 13 से 19 जुन तक आयोजित फीबा एशिया कप (U18) में भाग लेगी।
इस केम्प के लिए बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका में आयोजित फीबा एशिया साबा क्वालिफायर की स्वर्ण पदक विजेता टीम एवं दो स्टेंड बाय तथा विगत दिवस पुद्दुचेरी में आयोजित 76 वीं जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में से पोजीशन वाइज 10 सर्वश्रेष्ठ बालिकाओं सहित कुल 24 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।
पुद्दुचेरी में आयोजित जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। उसी टीम से अंजनी ने भाग लेकर छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक जीताने में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी वजह से उन्हें आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि अंजनी का चयन ज्लातिबोर सर्बिया में दिनांक 13-22 जुन तक आयोजित विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय स्कूल टीम में भी हुआ है।

