स्वर्गीय हुसैन कुरैशी की स्मृति में आयोजित रूंगटा अंडर-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में आज तीन मैच खेले गए.पहले मैच में आर के क्रिकेट एकेडमी भिलाई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.पहले बल्लेबाजी करते हुए आर के क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 110 रन बनाए,
जिसमें अमिताभ सिंह ने 48 रन का योगदान दिया। जनक क्रिकेट एकेडमी रायपुर की ओर से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए प्रतिक दुबे ने 3 विकेट एवं शुभम कुमार ने 1 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करते हुए जनक क्रिकेट एकेडमी की ओर से शौर्य जायसवाल ने 26 रन बनाए। वहीं आर के क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में आयुष प्रसाद ने 3 विकेट एवं आयुष पाल ने 2 विकेट प्राप्त किये.
जनक क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 4 विकेट से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच प्रतिक दुबे रहे. प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में आई सी ए क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए.

आई सी ए एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी में हन्नान कुरैशी ने शानदार 93 एवं सचिन कुमार ने 54 रन का योगदान दिया. सिओन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में डोगेश नेताम ने 3 विकेट हासिल किए। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिओन क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 93 रन ही बना सकी. सिओन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी में पुण्य गाँधी ने 38 रन की पारी खेली. आई सी ए क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में हमज़ा हुसैन ने 3 और हन्नान कुरैशी ने 2 विकेट प्राप्त किये.
आई सी ए क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 127 रनों से जीता और मैन ऑफ द मैच हन्नान कुरैशी रहे. प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में ब्रम्हविद क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 216 रन बनाये जिसमे अंकुश कुमार ने 53 रन और मनन देवांगन ने 37 रन की पारी खेली. जवाबी पारी में एन एन सी ए की टीम सिर्फ 64 रन ही बना सकी. ब्रम्हविद क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 152 रनों से जीत लिया! चंद्र प्रकाश साहू मैन ऑफ़ द मैच रहे.
