यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (23 वर्ष और 23 वर्ष से ऊपर) वर्ग की IFMA सीनियर वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप और वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप कुआलालंपुर (मलेशिया) में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 02 महिला और 02 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

भारतीय म्यू थाई दल म्यू थाई फेडरेशन (UMAI) के महासचिव श्रीराम चौधरी (राजस्थान) के नेतृत्व में 16 जून की रात 30 सदस्यीय सीनियर वर्ग और 18 सदस्यीय स्कूल विद्यार्थियों का भारतीय म्यूथाई दल कोलकाता से कुआलालंपुर (मलेशिया) के लिए रवाना होगा।

उल्लेखनीय हैं कि वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 26 जून तक और वर्ल्ड स्कूल गेम्स का आयोजन 17 – 21 जून तक कुआलालंपुर (मलेशिया)) में ही किया जा रहा है।उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ खेल जगत के लिए अत्यन्त गर्व का विषय है कि उक्त दोनों अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं हेतू छत्तीसगढ़ से 02 महिला ( टिकेश्वरी साहू और समिधा अग्रवाल) और 02 पुरुष (युवराज सिंह और प्रवीण कृष्ण जायसवाल) भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि अपने वजन वर्ग में पाँच बार की राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स चैम्पियन रायपुर की टिकेश्वरी साहू पूर्व में भी चार बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीत चुकी है और वर्तमान में यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (UMAI) की नेशनल कोच है।
12वीं कक्षा के अपने वजन वर्ग में पाँच बार के राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स चैम्पियन जगदलपुर (बस्तर) के युवराज सिंह भी पांच बार अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीते है और एशियन यूथ गेम्स 2025 बहरीन में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
इस बार भी ये दोनों खिलाड़ी क्रमशः IFMA वर्ल्ड म्यूथाई चैंपियनशिप और वर्ल्ड स्कूल गेम्स हेतू चयनित हुए है।11वीं कक्षा की रायपुर की समिधा अग्रवाल और प्रवीण कृष्ण जायसवाल विगत दो वर्षों से अपने अपने वजन वर्ग के नेशनल चैंपियन होने के कारण क्रमशः वर्ल्ड स्कूल गेम्स और IFMA वर्ल्ड म्यूथाई चैंपियनशिप हेतू चयनित हुए है।
