अस्मिता जोनल कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंध जलाशय नया रायपुर अटल नगर में शुभारंभ किया गया.
उक्त प्रतियोगिता में 10 राज्यों की टीम से लगभग 130 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया.आज प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर कुल 29 इवेंट खेले गए. प्रतियोगिता सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग में खेली गई. स्पर्धा में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मेजबान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शामिल हुए.
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राज्य के लिए पहले दिन पहले दिन कुल 12 पदक हासिल किये. जिसमें सात स्वर्ण पदक, 2रजत पदक एवं तीन कांस्य पदक शामिल थे ।

सीनियर के 2- 1000 मीटर गोल्ड रमा सोनकर, स्वाति साहू जूनियर k2 -1000 गोल्ड राधा, वंशिका, सब जूनियर 1000 मीटर के 4 कांस्य सोनम, मुस्कान, सुन्नई, दुतिका, सीनियर के1 1000 मीटर गोल्ड कौशल नादानी, सब जूनियर के2 1000 मीटर कांस्य ईशा, मालती जूनियर के1 1000 मीटर गोल्ड वंशिका, सीनियर के1 500 मीटर स्लिवर कौशल नादानी सीनियर सी2 500 मीटर कांस्य नीतू, मनमती बघेल सीनियर के4 500 मीटर स्लिवर कौशल नादानी, रमा सोनकर, स्वाति साहू, खुशबू निर्मलकर, जूनियर के2 500 मीटर गोल्ड राधा, वंशिका, जूनियर सी1 500 मीटर गोल्ड पलक, जूनियर k1 500 गोल्ड राधा दो स्वर्ण पदक 1000 मीटर, 500 मीटर,र जत पदक 500 मीटर में ही तीन कांस्य पदक जीता।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती विभा अवस्थी प्रदेश भाजपा मोर्चा अध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीमती कविता दीक्षित, विशेष अतिथि के रूप में स्वराज गौतम, श्रीमती सोनल रघुवंशी, सचिव जिला कयाकिंग एसोसिएशन रायपुर, दिलीप बेनीवाल हाई परफॉर्मेंस कोच साईं, पवन जी एन डी आर एफ थे.
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, अशोक दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार व्यक्त अखिलेश दुबे ने किया ।
