Sport News

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण द्वारा विभिन्न खेल संघों एवं संस्थाओं के माध्यम से जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 मई से 06 जून तक आयोजित किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत किया गया.

जिसमें मिनी स्टेड़ियम में हैंडबॉल इमरान अली, कुलेश्वर चंद्राकर, अभिशेक अंबिलकर, शुभम तिवारी द्वारा बास्केटबॉल, नेटबॉल, लखन लाल साहू, छन्नू साहू द्वारा फुटबॉल, फारेस्ट विद्यालय में अंजनी साहू द्वारा लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, स्क्वैश, घनश्याम सोनी द्वारा बैडमिंटन, भोरिंग एवं तुमगांव में डॉ. सुनील कुमार, जगदीश धीवर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरु द्वारा रग्बी, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, तीरंदाजी, तलवारबाजी, शास. उ. मा. वि. बेमचा में डॉ. सेवन दास मानिकपुरी हॉकी तथा बॉल बैड़मिंटन, ग्राम पंचायत खटटी में गणेश कोसरे, तोरण यादव द्वारा बालीबाल, चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में भीषम मांडले द्वारा ताइक्वांडो, सीटी स्पोर्ट्स क्लब में आनन्द वैष्णव एवं नीलकंठ, शेखर, खुशी साहू द्वारा गुरु गोविंद सिंह उद्यान में कराते, किक बाक्सिंग, वुशु, बचपन विद्यालय में संदीप पटले द्वारा शतरंज, हितेश यादव, सत्य नारायण दूर्गा द्वारा योगासन, बॉल आश्रम बिहाझर में डॉ. पुनेन्द्र चंद्राकर द्वारा तीरंदाजी खेलों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर के माध्यम से नवोदित खिलाड़ियों को तैयार किया गया, बच्चों में खेल कौशल का विकास, खेलों में भागीदारी, महिलाओं की भागीदारी एवं आत्मरक्षा, योगासन एवं जुंबा जैसे गतिविधियों के माध्यम से फिटनेस के साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया। जिले के खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जितने में सफल रहे।

जिले से कराते खेल में सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशीप में 02 खिलाडी श्रृष्टि एवं उत्कर्ष की भागीदारी, राष्ट्रीय सब-जूनियर बेसबॉल चैंपियनशीप में भोरिंग के 02 खिलाडी शालिनी एवं केशरी ने भुवनेश्वर में रजत पदक जीता। राष्ट्रीय पैंटाथलॉन गुजरात में में 03 खिलाडी एवं प्रशिक्षक अभिशेक, निमेश एवं आयुष की भागीदारी, जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशीप पंडुचेरी में महासमुन्द की दिव्या रंगारी ने सबसे अधिक अंक बनाकर छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलाया एवं मोस्ट वॉल्यूएबल प्लेयर का खिताब से सम्मानित किया गया।

मिनी स्टेडियम महासमुन्द में आयोजित समापन समारोह में अतिथि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, माई भारत से अशोक चक्रधारी व खेल संघो के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में संस्कृति साहू एवं रश्मि ठाकुर ने बहुत सुंदर एकल सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया। कराते स्कूल महासमुंद द्वारा सेल्फ डिफेंस में किक, पंच, काता, लाठी फ़ाइट आदि का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको का सम्मान किया गया. विभिन्न गतिविधियों के विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं मोमेंटो व प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *