बिलासपुर कॉरपोरेशन तैराकी संघ के सचिव हेमंत सिंह परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय तैराकी चयन ट्रायल 7 जून को राजधानी के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें बिलासपुर कॉरपोरेशन तैराकी संघ की खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.
शामिल हो रहे खिलाड़ियों में आरव शर्मा, अमर साहू, अभय साहू, अर्पित धारा, अनुष्का भगत, अजिंक्य सिंह, गीतिका घोष, शिवांगी पांडे कोच संतोष पाल, मैनेजर श्रीमती सुनीता शर्मा शामिल है.
चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 16 से 21 जून तक अहमदाबाद में हिस्सा लेंगे. कॉरपोरेशन तैराकी संघ से बद्री प्रसाद गुर्जर, सतीश सिंह ठाकुर, हेमंत सिंह परिहार, शंकर पांडे, मनोज कश्यप, बीएस यादव, सागर सिंह परिहार, दिनेश सिंह, विनय सिंह आदि ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दिए.
