chess

KHELNEWZ जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, जिले के 88 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन व संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में जिला संघ द्वारा खालसा एजुकेशन सोसायटी के सहयोग से 6 एवं 7 जून को दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ आज हुआ.

स्पर्धा का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुनीता बोकार्डे के मुख्य आतिथ्य एवं कैलाश जैन बरमेचा की अध्यक्षता में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अनुराग बख्शी एवं आकांक्षा तिवारी मिश्रा, सुरेन्द्र बल्लेवार मंचासिन थे।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में अंडर 9 एवं अंडर 17 में दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन आगामी राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। स्पर्धा में जिले के कुल 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।

स्पर्धा के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा हैं। डिप्टी चीफ आर्बिटर दिव्यांश उपाध्याय, मुदिता पांडे, विक्रम सिंह राजपूत है। कार्यक्रम का संचालन जिला संघ के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author