हिन्दुस्तान विश्वविद्यालय, चेन्नई में आयोजित आल इंडिया पाॅवर लिफ्टिंग पुरूष टीम प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने दूसरा पदक हासिल किया। खिलाड़ी टोकेश वर्मा ने 83 Kg वजन वर्ग में 763Kg वजन उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया.खिलाड़ी के इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ.) संजय तिवारी व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की पाॅवर लिफ्टिंग पुरूष टीम का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया गया था। इस टीम के मैनेजर छेत्रपाल चंद्राकर है व प्रशिक्षक राज वासनीक है.
Please follow and like us:
