सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी एवं खेलों इंडिया एकेडमी राजनांदगांव के 7 खिलाड़ी विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भारतीय स्कूल टीम के केम्प के लिए चयनित।रांची/ राजनांदगांव । डीपीएस खेलों इंडिया एकेडमी एवं युगांतर खेलों इंडिया एकेडमी के 7 खिलाड़ियों का चयन रांची में 26 मई से 10 जुन तक आयोजित भारतीय स्कूल टीम के कैंप के लिए हुआ है।
यह कैंप स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमे चयनीत खिलाड़ी ज्लातिबोर सर्बिया में 13 से 22 जुन तक आयोजित विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भारतीय स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बाडमेर में आयोजित सिनियर स्कूल नेशनल एवं राजनांदगांव में आयोजित जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में से लगभग 75 बालक एवं 75 बालिकाओं को चयन ट्रायल के लिए रांची बुलवाया था। उस चयन ट्रायल में से इन 7 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया गया है।
बालिका वर्ग में अंजनी, रुमी कोनवर, काम्या झा, आर्या विजय अवारे, रेवा कुलकर्णी जबकि बालक वर्ग में शुभम सिंह एवं हिमांशु सिंह शामिल है. सभी खिलाड़ी रेवाडिह स्थित बास्केटबाॅल सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी के मैदान में अभ्यास करते है। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव प्रशिक्षण प्रदान करते हैं ।
इस उपलब्धि पर डीपीएस राजनांदगांव के डायरेक्टर सौरभ कोठारी, सुनिल जैन रामदेव राठी, अभिषेक वैष्णव प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह, मोहन राव मोहन साहु एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के डायरेक्टर सुशील कोठारी, अजय सिंगी,अखराज कोटडिया सहित स्कूल के प्राचार्य मधुसूदन नायर, खेल अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बधाई दिए.

