छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ द्वारा 29 से 31 मई तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए रेफरी एवं प्रशिक्षकों को उनके सफल प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस तीन दिवसीय सेमिनार में प्रदेश के 10 जिलों से कुल 55 रेफरी एवं प्रशिक्षकों ने भाग लेकर ताइक्वांडो खेल के नवीनतम नियमों, तकनीकी पहलुओं, रेफरी संचालन प्रणाली तथा प्रतियोगिता प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रशिक्षण का संचालन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी एवं कोच मास्टर सुंदरमनी पटेल द्वारा किया गया।

सेमिनार के अंतिम दिवस आयोजित मूल्यांकन परीक्षा के परिणामों की घोषणा करते हुए मास्टर सुंदरमनी पटेल ने बताया कि 10 प्रतिभागियों ने ‘ए’ ग्रुप, 15 प्रतिभागियों ने ‘बी’ ग्रुप तथा 30 प्रतिभागियों ने ‘सी’ ग्रुप में स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि समापन समारोह की मुख्य अतिथि पूजा विधानी महापौर, बिलासपुर नगर निगम रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज तिवारी, अध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ सें आये हुये अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोच सुंदरमनी पटेल का उनके उत्कृष्ट योगदान एवं प्रशिक्षण सेवाओं के लिए श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में राज्य संघ के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े के द्वारा द्वारा सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सुश्री श्रुति देशपांडे, राष्ट्रीय रेफरी सुभाष त्रिपाठी, प्रदीप यादव, राजकुमार शर्मा, जितेंद्र कमलेश एवं दीपेंद्र शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।
