वियतनाम में आयोजित हुई अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम को ओवरऑल चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका टीम की कोच दुर्ग की संतोषी चंद्राकर ने निभाया.संतोषी ने NS NIS पटियाला से कुश्ती में डिप्लोमा और कोचिंग में लेवल-1 कोर्स पूरा किया है। वे यह गौरव हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच बनी हैं।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुश्ती संघ और प्रमुख पदाधिकारी व कोच जिनमे एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह (आईएएस), जिला खेल अधिकारी ए.एक्का ,छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल साहू, भगवान पहलवान, भूपेंद्र यादव, गामा यादव, महासचिव प्रशांत राय, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष शिव सागर सिन्हा, आनंद चंदनिया, श्रवण कुमार, मनोज साहू, विकास सिंह ठाकुर आदि ने बधाई दिए.
Please follow and like us:
