netball

KHELNEWZ JAANJGIR DESK राज्य स्तरीय सीनियर फास्ट-5 नेटबॉल प्रतियोगिता में 18 जिलों के 380 खिलाड़ी के मध्य होगा जोरदार भिड़ंत

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं जिला संघ के संयुक्त तत्वावधान में 30 मई से जांजगीर के हाई स्कूल मैदान पर दो दिवसीय दूसरी छत्तीसगढ़ सीनियर स्टेट फास्ट-5 नेटबॉल प्रतियोगिता’ (पुरुष एवं महिला) का आयोजन होने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों के 380 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद, सक्ती, कांकेर, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, मेजबान जांजगीर-चाम्पा, जशपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, कोरबा, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद, धमतरी और सूरजपुर की टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों के साथ ही लगभग 50 कोच, मैनेजर और तकनीकी अधिकारी इस आयोजन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 30 मई को शाम 6:00 बजे होगा. कार्यक्रम में कलेक्टर जनमेजय महोबे, एसपी विजय पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे और जिला क्रीड़ा अधिकारी सुब्रत प्रधान की उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों ने खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और आवागमन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

इस आयोजन के प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की संभावित टीम का चयन किया जाएगा। नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आगामी 25 से 28 जून तक पांडिचेरी में आयोजित होने वाली 5वीं सीनियर नेशनल फास्ट-5 नेटबॉल प्रतियोगिता में यहाँ से चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *